शनिवार, 23 मार्च 2019

बसंत

Related image
दिन और अवधि के हिसाब से 
हो जाता हैं अंत बसंत का 
प्रत्येक वर्ष 

लेकिन सच पूछो तो 
बसंत छाया रहता हैं 
एक उम्मीद की तरह 
वर्षभर 
हमारे अंदर 

उसकी यादें 
उसकी बातें 
कहां बिसरा पाता हैं भूले से भी कोई 

आखिर 
कौन नही करना चाहता 
उसकी प्रसंशा करना 
और कौन नही चाहता 
उसके बासंती रंगों में रँगना

सच पूछो तो 
उसका जवाब नही 

और जिसका जवाब नही 
उसके बारे में 
क्या कहना !

हर शब्द कम पड़ जायेगा
आखिर में.

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार 

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

एकदिन ये भी हैं

Image result for बारिश में नाचना
सपने टूटें 
शीशे जैसे 
कि जुड़ना भी मुश्किल 

तुम रूठे 
पर्वत जैसे 
कि बात करना भी मुश्किल 

दूभर लगता हैं 
सांस लेना 
साँसों में 
नाइट्रोज हो जैसे समायी

एकदिन वो भी था 
जब हँस-हँसके 
तुम बातें किया करती थी 
मुझसे 
और एकदिन ये भी हैं 
कि शक्ल भी नही रास आ रहा तुमको मेरा 

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार 

गुरुवार, 21 मार्च 2019

होरी आ गयों !

Image result for holi
Image result for holi
जोगी जी !
होरी आ गयों 
मन भांग खा बौरा गयों 

तुम बजाओ ढोलक 
मैं बजाऊ झाल 

होरी आ गयों ऊधो !
माधो का हैं बस इन्तजार 

ब्रज में 
अबीर, गुलाल धुपछईयां सा छा गयों 
और गोपियाँ 
साँवरा रंग छोड़ 
सब रंग नहा गयी 

तुमहूँ नाँचो राधा प्यारी !
मीरा बैरन नाँची
श्याम खेलन अइहें होरी 
उगे सूरज हुए 
अभी 
पहर एक 

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार 



बुधवार, 20 मार्च 2019

हृदय में लगे चोट का उपचार नही

Image result for ला बेले डेम संस मर्सी
हृदय में लगे चोट का उपचार नही 

सुबह-शाम टपकता रहता हैं 
खून 

वक्त भी सफल चिकित्सक नही होता 

यादों और बातों की घाटी में 
बहुरूपिये शिकारियों का राज हो जाता हैं 

तुमको देख ' ला बेली डेम संस मर्सी '
का सा आभास होता हैं 

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार 

मंगलवार, 19 मार्च 2019

सुबह खिली

Related image
सुबह खिली 
फूल जैसी 

खुशबू से उसके 
तरो-ताजगी भरता 
हर प्राणी 

पंछी भौरे सा 
बहके-बहके से 
चहके हैं 
मेरे अटारी.

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार 

सोमवार, 18 मार्च 2019

और तुम

चिड़िया
चाँद 
और तुम 

चहकते
दहकते 
रहते हो 
हर बखत

फूल 
आकाश 
और तुम

महकते 
मचलते 
रहते हो 
सतत 

चित्र व कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

रविवार, 17 मार्च 2019

आज से रास्ते जुदा हो जायेंगे

उसने मुड़कर भी न देखा 
मेरी तरफ 

मेरी तरफ 
देखता तो 
अपनापन झलकता 

आज से रास्ते जुदा हो जायेंगे 
कल से तुम्हे देखने हम यहाँ न आया करेंगे 

भूल जायेंगे 
कि हमने भी कभी 
किसीसे प्यार किया था 

और किसी पर 
आँख मुदकर विश्वास किया था 

चित्र व कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

सोचता हूँ..

सोचता हूँ.. तुम होते यहाँ तो  बहार होती बेरुत भी  सोचता हूँ.. तुम्हारा होना , न होना  ज्यादा मायने नही रखता यार !  यादों का भी साथ बहुत होता...