बुधवार, 17 जुलाई 2019

एक रात बरसात की

एक रात थी 
बरसात की
चन्द लम्हों का सफर था वो 

हमने तय किया उस सफर को 
सदियों से लम्बा

हथेलियां एक-दूसरे से गले मिली थी 
छतरी से फिसलके बूंदे 
बौछारों से भिंगो रही थी 
हमें

सिहरन सी दौड़ती तन-मन में 
जब बूंदे बहती 
नहर सी
हमारे शरीर के इस छोर से उस छोर 

और 
और करीब होते जाते थे तब हम।

कविता - रवीन्द्र भारद्वाज

चित्र - गूगल से साभार


7 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर अनुज
    मैं चाहती हूँ आप रचना को थोड़े और शब्द दो ताकि आप के भाव और पढ़ने को मिले |
    सादर स्नेह

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर भावाभिव्यक्ति, रविन्द्र।

    जवाब देंहटाएं
  3. भाई रविन्द्र, मैं भी अनिता दी का समर्थन करता हूँ। कमाल लेखन भाई

    जवाब देंहटाएं

सोचता हूँ..

सोचता हूँ.. तुम होते यहाँ तो  बहार होती बेरुत भी  सोचता हूँ.. तुम्हारा होना , न होना  ज्यादा मायने नही रखता यार !  यादों का भी साथ बहुत होता...